Tuesday, 24 January 2017

iphone 8 features leaked. it charge without wire so show all features in hindi

Apple इस साल सितंबर में iPhone 8 लॉन्च करेगी। इसी साल iPhone ने 10 साल का सफर भी तय किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone 8 सबसे ज्यादा हाईटेक स्मार्टफोन होगा। यही वजह है कि इसके फीचर्स को लेकर टेक मार्केट में हलचल बनी हुई है। ऐसी खबरें है कि Apple ने एक चाइनीज कंपनी से डील की है जो iPhone 8 के लिए वायरलैस चार्जिंग के पार्ट्स तैयार करेगी। दूर से ही चार्ज हो जाएगा iPhone...

रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि एप्पल ने ताइवान स्थित Lite-On सेमिकंडक्टर फर्म के साथ डील की है। ये कंपनी iPhone 8 के लिए फास्ट वायरलेस चार्जिंग पार्ट्स तैयार करेगी। इसका चार्जिंग फीचर्स इतना हाईटेक होगा कि ये लंबी दूरी से ही फोन को चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, ये काम कैसे करेगा और कितनी दूरी से फोन चार्ज होगा, इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है। पहले भी मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि iPhone 8 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

3D टच और टच ID होगा इम्प्रूव :

KGI एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने ऐसा प्रिडिक्शन किया है की iPhone 8 में 3D टच और टच ID को पहले से ज्यादा इम्प्रूव किया जाएगा। एप्पल इसमें 'film sensor' के साथ हाईली सेंसिटिव 3D टच दे सकती है। iPhone 8 में 'wraparound' OLED डिस्प्ले स्क्रीन होगी।


डुअल सिम को कर सकता है सपोर्ट :

 एप्पल ने चीन के इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में डुअल सिम कार्ड फीचर के लिए पैटेंट करा रहा है। ऐसी एक एप्लीकेशन अमेरिका से भी अप्रूव होने की खबर मिली है। एप्पल ने हाई एंड सीरीज के फोन्स में अपना एक अलग स्टेंडर्ड मैनटेन किया है। अब तक एप्पल ने जितने फोन लॉन्च किए हैं वे सिंगल सिम वाले फोन हैं। लेकिन अब यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है।


ऐसे हो सकते हैंiPhone8 के अन्य फीचर्स :

>Curved or edge-to-edge display
>टच ID को हटाकर फोन की स्क्रीन बड़ी की जाएगी।
>ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 8 4.7-inch और 5.5-inch वेरिएंट में आ सकता है।
>Dual-Camera
>A11 Processor
>वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ
Load disqus comments

0 comments